फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को मंगलवार को गनीपुर-तिलखरा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सौरभ कुमार जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के रेहारी गांव का निवासी है। यह मामला 27 जून 2025 को प्रकाश में आया था, जब पीड़िता के दादा ने मेंहनाजपुर थाने में लिखित तहरीर देकर कहा आरोप लगाया था कि सौरभ कुमार ने शादी का झांसा देकर उनकी नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म किया, जिसमें उसके सहयोगी राणा प्रताप का भी नाम सामने आया। इस संबंध में थाना मेंहनाजपुर में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच चल रही थी। उपनिरीक्षक दीपक कुमार अपनी टीम के साथ मंगलवार को को सुबह वांछित आरोपी सौरभ कुमार को गनीपुर-तिलखरा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। मेंहनाजपुर थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सह आरोपी राणा प्रताप की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें