फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में शिक्षक संघ ने शुरू किया धरना

विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय पर अपनी मागों को लेकर धरने पर बैठे माध्यमिक शिक्षक। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने पेंशन के सभी प्रकरणों का निस्तारण, पुरानी पेंशन बहाली, जीपीएफ और नई पेंशन योजना के अंतर्गत जनपद के सेवा निवृत्त शिक्षकों की पत्रावलियों का निस्तारण न किए जाने के मामले को लेकर बुधवार को प्रांतीय मंत्री नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रारंभ कर दिया। जिला मंत्री लव कुमार ने बताया कि 29 मई और एक जून को जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र प्रेषिक करते हुए जिलाधिकारी,उप जिलाधिकारी सदर, संयुक्त शिक्षा निदेशक और उप शिक्षा निदेशक पत्र प्रेषित कर पांच जून तक सभी प्रकरणों का निस्तारण करने को कहा गया था। लेकिन प्रकरणों का निस्तारण नहीं किए जाने के कारण क्रमिक अनशन करने के लिए बाध्य होना पड़ा। उन्होंने कहा कि जनपद के 38 शिक्षक और कर्मचारी 31मार्च तक सेवा निवृत्त हो गए है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार मास्क पहनकर और सोशल डिस्टेसिंग का पूर्णरुप से ध्यान रखते हुए धरना चल रहा है। धरने में अध्यक्ष राजेश कुमार राय, मंडलीय मंत्री जयनारायण पांडेय, रामाश्रय सिंह, जयप्रकाश राय, शिवशंकर, प्रदीप, कोषाध्यक्ष शिवनारायण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें