आजमगढ़। राजकीय विद्यालयों के शिक्षक मंगलवार को विभिन्न मांगों को जिला विद्यालय निरीक्षक से मिले। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों से डीआईओएस को अवगत कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। डीआईओएस ने शिक्षकों को उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिक्षक राजेश राय ने बताया कि नवीन विद्यालयों का अनियमित वेतन भुगतान, गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों को बड़े पैमाने पर लगाया जाना ,जैसे शौचालय जांच, विद्यालय जांच आदि, राजकीय शिक्षकों का मनमानी ढंग से काटे गए वेतन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाना, चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान की लंबित फाइलों का निस्तारण, जिन वरिष्ठ शिक्षकों ने 500 या 1000 रुपए नहीं दिया उनकी फाइलें लंबे समय से कार्यालय में लंबित पड़ी हुई हैं उनका निस्तारण किया जाना, सुविधा शुल्क ना देने की स्थिति में शिक्षकों को शिक्षण कार्य छोड़ कर कार्यालय का चक्कर लगाने के लिए बाध्य किया जाना जैसे एनपीएस, शिक्षकों का मंहगाई, एरियर भुगतान न करना आदि मांगें शामिल रही। डीआईओएस उमेश त्रिपाठी ने शिक्षकों की मांगों केे सुना और उनके उचित निस्तारण का आश्वासन दिया।