फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फोटो अटेंडेंस का शिक्षकों ने जमकर किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो अटेंडेंस का शिक्षकों ने जमकर किया विरोध
विज्ञापन

आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने रविवार को भोला सिंह सभागार में बैठक हुई। जिसमें शिक्षकों ने नोट केम एप पर फोटो अटेंडेंस दर्ज किए जाने, वित्त नियंत्रक द्वारा जबरन एनपीएस कटौती एवं शिक्षकों के कैशलेश स्वास्थ्य बीमा योजना का मुद्दा उठाया। जिसमें शिक्षकों ने फोटो अटेंडेंस का जमकर विरोध किया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीडीओ के मौखिक निर्देश पर नोटकेम एप से प्रतिदिन 9.15 बजे पर फोटो अटेंडेंस खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रेषित करने का आदेश दिया गया। जबकि उपरोक्त कार्य के लिए कोई संसाधन उपलब्ध नहीं कराया गया है। न तो इस संबंध में कोई विभागीय निर्देश बेसिक शिक्षा विभाग से दिया गया है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि फोटो अटेंडेंस का आदेश विभागीय शासनादेश के विरुद्घ एवं अवैधानिक है। इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह, जिला मंत्री जितेंद्र कुमार राय, अनिल सिंह, अवधराज सिंह, प्रमोद लाल श्रीवास्तव व राजेंद्र यादव सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें