फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अंकेक्षण के लिए प्रति काॅपी एक रुपये दिए जाने से शिक्षक आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की बैठक बृहस्पतिवार को मुकेरीगंज कार्यालय में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जामवंत निषाद की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रधानाचार्य व शिक्षकों को अंकेक्षण कार्य के लिए प्रति काॅपी एक रुपये दिए जाने पर शिक्षकों ने रोष जताया। जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में अंकेक्षण के कार्य में जिन प्रधानाचार्य व शिक्षकों को लगाया गया था, उनको प्रति कॉपी एक रुपये की दर से भुगतान करने के लिए शासन ने आदेश जारी है। यह शिक्षकों का अपमान है। कहा कि इससे अच्छा होता कि शासन निशुल्क अंकेक्षण का कार्य करवा लिया होता। अपमानित महसूस करते हुए अंकेक्षण कार्य में लगे अधिकांश लोगों ने आज तक पावना बिल को नहीं भरा है। उन्होंने शासन से मांग की कि अंकेक्षण कार्य में लगे प्रधानाचार्य और शिक्षकों को कम से कम 15 रुपये प्रति काॅपी की दर से भुगतान करने का शासन आदेश जारी किया जाए। बचे लोग पावना बिल भर सकें। कहा कि 21 जून को योग दिवस है ऐसे में नीट परीक्षा की तिथि की दूसरे दिन रखी जाए। इस दौरान रामजन्म सिंह, रामजपित सिंह, शेर बहादुर सिंह यादव, अबरार अहमद, इंद्रजीत राम आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें