फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिरने से बाइक सवार शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के कपसा जयराजपुर माइनर में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के काशीपुर चरौवा गांव निवासी 37 वर्षीय सुुखदेव यादव पुत्र पलकधारी मंगलवार को किसी काम से जिला मुख्यालय आया हुआ था। देर रात वह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान घने कोहरे के चलते वह महेश्वापार मोड़ पर बाइक लेकर अनियंत्रित और बगल से गुजरे नहर में जा गिरा। जिससे उसकी नहर में डूब जाने से मौत हो गई। रातभर परिजन उसकी तलाश करते रहे। बुधवार की सुबह शौच के लिए नहर की तरफ गये लोगों ने शव उतराया हुआ देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गये। शव को नहर से बाहर निकाला गया और पंचनामा के पश्चात उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता बताया गया है। वह प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक था। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें