फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नाले में तब्दील हुई तमसा अब ‘जीवनदायिनी’ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर क्षेत्र की जीवनदायिनी कही जाने वाली वाली तमसा के पानी का प्रवाह थम चुका है। कभी 100 से 150 फीट की चौड़ाई में बहने वाली धारा 30 से 40 फीट तक सिमट गई है। इन दिनों भीषण गर्मी के कारण नदी सूखने की कगार पर है। जगह-जगह गंदगी और जलकुंभी ने तो इसका और बुरा हाल कर दिया है। वहीं नगर क्षेत्र से निकलने वाला गंदा पानी बिना रिसाइकल हुए ही नदी में जाने से यह प्रदूषित होती जा रही है। पानी का रंग काला पड़ने लगा है। तमसा नदी कभी जिले की पहचान हुआ करती थी। कहा जाता है, वन जाते समय श्रीराम-लक्ष्मण व सीता ने सर्वप्रथम तमसा नदी के तट पर विश्राम करके इसको धन्य बना दिया था। इसका उल्लेख तुलसीदास ने रामचरितमानस में ‘प्रथम वास तमसा भयो दूसर सुरसरि तीर।’ से किया है लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते यह नदी अब अपना अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रही है। अब इसका पानी आचमन योग्य भी नहीं है। कभी इस नदी का पानी पीकर लोग गर्मी व अन्य मौसम में अपनी प्यास बुझा लेते थे लेकिन कालांतर में नदियों के भरपूर दोहन और दुरुपयोग होने के साथ ही इसमे शहर का गंदा पानी आने के कारण इसका पानी अब स्वच्छ नहीं रह गया है। गर्मी के मौसम में यह नदी अक्सर सूख जाती है अथवा कम पानी रह जाता है। इन दिनों भी कुछ यही हाल है। भीषण गर्मी से नदी सूख रही है। जलकुंभी ने नदी को अपने आगोश में ले लिया है। नदी का पानी काला पड़ गया है। नदी के पानी में बहाव नाम मात्र है। आजमगढ़। गंदगी और जलकुंभी से पटी तमसा नदी की पीड़ा को देखते हुए भारत रक्षा दल ने नदी की सफाई के लिए हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव के नेतृत्व में रविवार को सफाई शुरु किया। जिसके तहत कार्यकर्ताओं ने नदी से लगभग एक ट्राली जलकुंभी और गंदगी निकाला। सफाई अभियान में लगे भारत रक्षा दल के पदाधिकारी आरके गुप्ता ने बताया की नदी की सफाई को लेकर भारत रक्षा दल द्वारा वर्ष 2000 से ही निरंतर कुछ ना कुछ कार्य किया जाता रहा है, विगत वर्ष 2018 में तत्कालीन जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के नेतृत्व में तमसा नदी की वृहद स्तर पर साफ सफाई की गई और लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न आयोजन भी हुए लेकिन एक बार पुन: तमसा की हालत पुरानी स्थिति में वापस आ गई है। अभियान में जैनेंद्र चौहान, नसीम अहमद, हिमांशु सिंह, अमित कुमार गुप्ता व संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें