फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: अनुपस्थित 566 शिक्षकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर निकलती छात्राएं।संवाद - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का सोमवार को तीसरा दिन रहा। सुबह की पाली में जहां 2171 तो शाम की पाली में 2389 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे माध्यमिक विद्यालयों के 566 शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। प्रभारी डीआईओएस ने इन शिक्षकों को चेतावनी पत्र जारी किया है। यूपी बोर्ड में सोमवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान व इंटरमीडिएट लेखाशास्त्र की परीक्षा थी। इसमें कुल पंजीकृत छात्रों की संख्या 27686 थी। जिसमें 25515 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 2171 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शाम की पाली में इंटरमीडिएट भूगोल विषय की परीक्षा थी। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत छात्रों की संख्या 19308 थी। जिसमें 16919 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया और 2389 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सोमवार को संपन्न हुई दोनो पालियों की परीक्षा में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। वहीं कक्ष निरीक्षकों की अनुपस्थिति के चलते कई परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षण के कार्य में समस्या देखने को मिली। केंद्र प्रभारियों ने इसकी शिकायत प्रभारी डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा से की। जिस पर उन्होंने सोमवार को अब तक अनुपस्थित रहे 566 शिक्षकों को चेतावनी पत्र जारी किया। जारी पत्र में कहा कि यदि इस चेतावनी पत्र के बाद भी संबंधित शिक्षक बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में नहीं शामिल होते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी। चेतावनी पत्र में प्रभारी डीआईओएस ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को भी निर्देशित किया है कि वे सूची में शामिल अपने विद्यालयों के शिक्षकों को तत्काल परीक्षा ड्यूटी के लिए कार्यमुक्त करें। नहीं तो वह भी कार्रवाई की जद में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें