सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर ड्यूटी पर गए सफाईकर्मी पर बिजली गिर गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर रात करीब आठ बजे उसपर पड़ी तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पनशब्दा गांव निवासी इंद्राशन यादव (42) पुत्र रामसोच बृहस्पतिवार को पास के गांव सिकरौरा में गए थे। दोपहर में काले बादल छाए हुए थे। बिजली चमक रही थी। तेज बारिश भी हो रही थी। इसी बीच वह एक पेड़ का सहारा लेकर खड़े हो गए। तभी उन्हें बिजली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों को देरशाम करीब आठ बजे किसी ने इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृत के घर कोहराम मचा हुआ है।