फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamagrh: शॉपिंग मॉल के बाहर मिला संदिग्ध सूटकेस, इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच में सामने आया ये सच

Fri, 30 Dec 2022 04:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ शहर के एक शॉपिंग मॉल के बाहर शुक्रवार सुबह एक संदिग्ध सूटकेस मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
आजमगढ़ पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ शहर स्थित एक शॉपिंग मॉल के बाहर शुक्रवार सुबह संदिग्ध हाल में सूटकेस मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। दहशत का कारण बने सूटकेस में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


आजमगढ़ रोडवेज के पास शॉपिंग मॉल के बाहर शुक्रवार सुबह राहगीरों ने संदिग्ध हाल में सूटकेस को देखा तो सुगबुगाहट शुरू हो गई। सूचना रोडवेज चौकी तक पहुंची तो कुछ पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने सूटकेस के बारे में पता लगाना शुरू किया। इधर, संदिग्ध हाल में सूटकेस मिलने की खबर से इलाके में सनसनी मच गई।

शॉपिंग मॉल में तैनात कर्मचारियों से इस बाबत बात की गई। इसके साथ ही पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी देखा लेकिन सुबह छह बजे से लाइट न होने के कारण कोई फुटेज उपलब्ध नहीं हो सका। इसके बाद रोडवेज चौकी पुलिस ने डॉग स्क्वायड को इसकी सूचना दिया। आनन-फानन मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वायड ने बारीकी से सूटकेस का जांच पड़ताल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर उसे रोडवेज चौकी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया। इसके बाद जाकर लोगों ने राहत की सांस लिया। आजमगढ़ शहर कोतवाली के एसएचओ शशिचंद्र चौधरी ने कहा कि लावारिस मिले सूटकेस की जांच पड़ताल कराने के बाद रोडवेज चौकी में उसे सुरक्षित रखवा दिया गया है। खतरे की कोई बात नहीं है। लगता है कोई यात्री भूल कर उसे चला गया है। डॉग स्क्वायड आदि से उसकी जांच करा ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें