फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव निवासिनी विवाहिता की मंगलवार को दिन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने गले पर निशान देख हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हरखपुरा गांव की रहने वाली साधना (23) पत्नी बृजेश की मंगलवार को दिन में लगभग दो बजे संदिग्धावस्था में मौत हो गई। विवाहिता के मौत की सूचना उसके मायके महराजगंज थाना के अराजी बगहवा जजमनजोत गांव पहुंची तो मायके वाले भी पहुंच गए। मायके वालों के अनुसार जुलाई 2020 में साधना की शादी बृजेश के साथ हुई थी। बृजेश रोजीरोटी के लिए बंगलौर रहता था और अभी दो माह पूर्व ही घर आया था। मायके वालों ने साधना के गले पर निशान देखा तो हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतका अभी नि:संतान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें