फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के देरवहा गांव में मंगलवार की सुबह विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देरवहा गांव निवासिनी चंद्रकला (28) की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। ससुराल वालों ने मायके वालों को सूचना दिया कि चंद्रकला को हर्टअटैक आया था। इस सूचना पर मायका गंभीरपुर थाना के अमलिया से लोग मौके पर पहुंच गए। मायके वालों के अनुसार मृतका घर के बाहर सुलाई गई थी और उसके गदन पर रस्सी के निशान थे। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों का यह भी आरोप है कि एक के बाद एक कर तीन बेटियों को जन्म देने के चलते ससुराल वाले चंद्रकला को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें