फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरौनी बनाने के लिए ड्रोन कैमरे से हुआ आबादी का सर्वे

विज्ञापन
अहरौला में ड्रोन कैमरे से आबादी का सर्वे करती सर्वेयर टीम। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अहरौला। अहरौला ग्राम सभा में शनिवार को भू स्वामित्व योजना के तहत धरौनी उपलब्ध कराने के लिए आबादी का पुराने मकानों का सर्वे किया गया। सर्वे टीम ने तमसा नदी किनारे, बाईपास के किनारे से ड्रोन कैमरे से सर्वे किया। आदे घंटे तक तीन किलोमीटर तक सर्वे किया गया। देखने वालों की भीड़ जुट गई। सर्वे टीम के पंकज कुमार, अंशु शर्मा, जितेंद्र कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल सुनील कुमार मिश्रा तथा राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद निषाद ने बताया कि सर्वे के बाद स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद एक-एक व्यक्ति की आबादी का डाटा फीडिंग किया जाएगा। उन्हें प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें