फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रिंग रोड के लिए सर्वे पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नरौली से भंवरनाथ तक का बाईपास मार्ग को रिंग रोड बनाने का सर्वे पूरा कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने की तैयार कर रहा है। मंजूरी मिलते ही सारी प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इससे शहर में एंट्री करते समय जाम की समस्या सामने नहीं आएगी।
विज्ञापन

विभाग का मानना है कि पर्यटन के लिए जिले में अपार संभावनाएं हैं। पर्यटक ज्यादा से ज्यादा जिले में आएं, इसके लिए उन्हें हर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में नरौली से भंवरनाथ तक सड़क की चौड़ाई कम है। यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने रिंग रोड बनाने की योजना बनाई है। इस मार्ग को एनएच 228 से जोड़ा जाएगा। ट्रैफिक सर्वे पूरा कर लिया गया है। प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। इससे लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। आवागमन सुलभ हो सकेगा। लोगों को शहर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एनएच 228 से जोड़ने की यह नई प्रस्तावित सड़क कई संभावनाएं लेकर आएगी। इससे आवागमन तो सुगम होगा ही, साथ ही छोटे-बड़े व्यापार का एक नया क्षेत्र विकसित होगा। इसे रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसे शासन को भेजी जाएगी। स्वीकृत मिलते ही लोगों को काफी राहत मिलेगी। -हरिश्चंद्र राय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-2
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें