फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर प्रभारी बने सुनील कुमार, जोरदार स्वागत

विज्ञापन
अतरौलिया के मदियापार में सुनील कुमार का स्वागत करते अखंड प्रताप सिंह। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अतरौलिया। बहुजन समाज पार्टी की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार को सेक्टर प्रभारी आजमगढ़ मंडल बनाया गया है। सेक्टर प्रभारी बनने के बाद अतरौलिया प्रथम आगमन पर मदियापार में बसपा जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह के आवास पर बसपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सुनील कुमार ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की कोशिश करूंगा। कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलने का प्रयास करूंगा। अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि सुनील कुमार के मंडल प्रभारी बनने से बसपा को मजबूती मिलेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष चंद, रामपाल ठाकुर, पल्टन राम, बलवीर कुमार, राधेश्याम वर्मा, जय प्रकाश राजभर, डॉ. लाल जी, अरुण कुमार, रामजी मौर्य, बुलट शुक्ला, बृजेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें