जहानागंज। विकास खंड में पंचायत चुनाव के मतों की गणना का कार्य सुबह आठ बजे निर्धारित समय पर शुरू हुआ। शात छह बजे तक 13 ग्राम प्रधान पदों की मतगणना पूरी हो चुकी थी। जिसमें ग्राम पंचायत कारीसाथ से प्रमोद कुमार, काजीपुर से लालधर यादव, टेल्हुआ से केदार यादव, धनहुआं से लालती देवी, भागवत से निकेत कुमार, टंडवा से राकेश कुमार सिंह, अकबेलपुर से संजय यादव, कोइलारी से रामाश्रय, कनैला से मेवाती देवी, अतरारी से नीलम, कलीजपुर से सदावृक्ष, धरमपुर से इंद्रावती और सोनापुर से फूला यादव को विजयी घोषित किया गया। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए धरमपुर से महेंद्र पांडेय, अतरारी से संजू, कनैला से हसीना बानो, कोइलारी से मनोज कुमार, अकबेलपुर से जयकुमार, टंडवा से शशिकला, भागवत से अनिल चौहान, धनहुआं से राजेश कुुमार, टेल्हुआ से अशोक यादव, काजीपुर से अशोक यादव और कारीसाथ से हरगोविंद कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया।