फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापर टूटने से देरशाम तक बंद रही चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में शनिवार की सुबह मशीन में लगा हापर टूट जाने से क्रशिंग ठप हो गई और गन्ना जाम हो गया। जिसके कारण मिल घंटों बंद हो गई। मिल बंद होने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पूर्व उपसभापति वर्तमान डायरेक्टर आनंद उपाध्याय ने आरोप लगाया कि मिल के अधिकारियों द्वारा मशीनों का रिपेयरिंग नहीं कराया गया है। जिसके कारण यह समस्या बार-बार आ रही है। नए सत्र में चीनी मिल चालू होने के बाद से अब तक करीब तीन से चार बार बंद हो चुकी है। जिसके कारण मिल को भी काफी घाटा हुआ है। वहीं किसान अलग परेशान हुए हैं। मुख्य गन्ना अधिकारी डा. विनय प्रताप सिंह ने बताया कि फैक्ट्री देर शाम चालू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चीनी मिल प्लांट के हर उपकरण का महत्वपूर्ण होता है। मसलन चीनी हापर से होकर अन्य मशीनों को जाती है। इसके खराब होने से मिल के सारे कार्य ठप हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें