फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चीनी मिल पर गन्ना किसानों का 47.62 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। चीनी मिल सठियांव में जिले के गन्ना किसानों का अभी करोड़ों रुपये बकाया है। बकाए के लिए किसान चीनी मिल और बैंकों का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

2023-24 का पेराई सत्र चार दिसंबर 2023 से आरंभ हुआ और 19 मार्च 2024 तक चला। इस दौरान परिक्षेत्र के 17370 गन्ना किसानों ने 30 लाख 23 हजार क्विंटल गन्ना चीनी मिल को आपूर्ति किया। कुल 107 दिनों तक चीनी मिल चली। मिल बंद होने के बाद गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हो पा रहा है।
एक फरवरी 2024 तक गन्ना किसानों को 61 करोड़ 64 लाख सात हजार रुपये का भुगतान किया। अभी भी गन्ना किसानों का 47.62 करोड़ रुपये बकाया है। एक फरवरी तक जो भी गन्ना किसान चीनी मिल में गन्ना की आपूर्ति किए थे। उनका भुगतान चीनी मिल प्रबंधन तंत्र ने कर दिया है। इसके बाद वाले किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। फरवरी से लेकर 19 मार्च तक आपूर्ति करने वाले किसानों का भुगतान रुका हुआ है। गन्ना किसान राजेश यादव, भीम यादव, रामकेश, राकेश यादव, कमला यादव आदि ने बताया कि भुगतान नहीं होने से आर्थिक तंगी का सामना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य गन्ना अधिकारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि किसानों का भुगतान करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। जैसे ही धन आएगा भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें