फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पांचवें इंटरव्यू के बाद मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर कस्बे के मुहल्ला पुरा सोफी निवासी हाजिक हुसैन अंसारी ने यूपी जूडिशियल सिर्वस सिविल जज जूनियर डिविजन की परीक्षा में प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। हाजिक हुसैन अंसारी को यह सफलता उनके पांच इंटरव्यू के बाद मिली। हर असफलता पर परिवार के लोग उनके साथ खड़े रहे और उनकी हौसला अफजाई की।
विज्ञापन

हाजिक हुसैन अंसारी ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर 2017 से कोचिंग करते थे। इस दौरान वह अलग-अलग प्रदेश की परीक्षाओं में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने यूपी, बिहार, दिल्ली के साथ ही हरियाणा और मध्य प्रदेश की परीक्षाओं में भी प्रतिभाग किया। इस दौरान वह पांच बार इंटरव्यू तक पहुंचे। चार बार इंटरव्यू में फेल होने के बाद पांचवीं बार उन्हें सफलता मिली। हाजिक ने अपने सलेक्शन में अखबार का बहुत बड़ा योगदान बताया। उन्होंने कहा कि बिना अखबार के किसी का सलेक्शन नहीं हो सकता। क्योंकि यह भाषा में काफी मददगार साबित होता है। इसके साथ ही इससे कई प्रकार की उपयोगी जानकारी भी मिलती है। हाजिक ने बताया कि वह प्रतिदिन चार से पांच घंटे की पढ़ाई करते थे। परीक्षा के दौरान पढ़ाई का समय बढ़कर 10 से 11 घंटे हो जाता था। कई परीक्षाओं में मिली असफलता से वह निराश नहीं हुए क्योंकि उनकी मां, पिता और भाई लगातार हौसला अफजाई करते रहते थे। उन्होंने कहा कि सफलता का बस एक ही मंत्र है कि हार न मानों और लगातार लगे रहे। एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें