फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तीसरी जगह सेंध लगाने पर चोरी में हुए कामयाब

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक घर में तीन जगह सेंधमारी की। आखिरकार वे 40 हजार रुपये सहित डेढ़ लाख के जेवर लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन


पुलिस चौकी फरिहा के फत्तनपुर गांव निवासी रविंद्र के घर को बृहस्पतिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। घर में केवल रविंद्र की पत्नी सुकाली बच्चों के साथ थी। रविंद्र कहीं गया हुआ था। चोरों ने घर के पीछे से दीवार को तीन जगह तोड़ा। पहले जिस कमरे की दीवार को चेारों ने तोड़ा वहां भूसा रखा था। चोरों ने दूसरी जगह दीवार तोड़ी तो कमरे के अंदर अनाज भरा ड्रम रखा मिला। ड्रम नहीं खिसका पाने पर चोरों ने तीसरी जगह दीवार को तोड़ा और सामान लेकर फरार हो गए।

सुकाली ने बताया कि चोर मंगलसूत्र, दो कनफूल, एक जोड़ी पाजेब, उठा ले गए। लोन जमा करने के लिए 40000 रुपये जुटाए थे। चोर उसे भी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस संबंध में सीओ सदर शुभम अग्रवाल ने कहा कि घटना की जानकारी है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन




सिधारी थाना क्षेत्र के समेंदा गांव में बृहस्पतिवार की देर रात घर के पीछे से दीवार में सेंध काटकर चोर गहने व कपड़े का बक्सा उठा ले गए। सिधारी थाना क्षेत्र के ग्राम समेदा (रथुवा) निवासी अजीत कुशवाहा के घर के पिछले हिस्से की दीवार में सेंध लगाकर चोर घर में घुसे। चोरों ने छोटा व बड़ा बाॅक्स घर से बाहर निकाल लिया। इसके बाद वह दोनों उठाकर कुछ देर ले गए। फिर उसका ताला तोड़ दिया। चोरों ने लगभग छह हजार रुपए व सोने का मांगटीका, दो नथूनी, दो कील, दो आयरन, दो पाजेब, दो पायल, तीन सोने की अंगूठी, एक सोने की सिकड़ी, चांदी की अंगूठी, सात जोड़ी मीना, एक सोने का लाकेट, मंगलसूत्र, सोने की नथिया, चांदी की छड़ उठा ले गए।



पिछले महीने 9 जुलाई को अजीत की बहन की शादी हुई थी। वह ससुराल से लौटकर आई है। ससुराल से मिले रुपए व आभूषण एवं कपड़े भी चोर उठा ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। सिधारी थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें