फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रतो कप चैंपियनशिप : वाराणसी मंडल की टीम ने लखनऊ को हराया

विज्ञापन
सुब्रतो कप प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 में मैदान पर प्रदर्शन करते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पल्हनी। सुब्रतो कप प्रादेशिक फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 के अंडर-17 बालक वर्ग का खिताब वाराणसी मंडल ने अपने नाम कर लिया। मुहम्मदाबाद मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में वाराणसी ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को पराजित करके चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में वाराणसी ने आजमगढ़ को 2-0 से तथा स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अंडर-15 वर्ग के फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक बराबरी पर रहने के बाद मैच का फैसला ट्राई ब्रेकर से हुआ। इसमें सैफई ने 4-3 से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। क्रीड़ा सचिव दिनेश सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। समारोह में डॉ. एहसान अहमद, विनोद सिंह, भूपेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सिराज अहमद, अमित कुमार, अभिषेक कुमार, संदीप वर्मा, अग्रसेन सिंह, वीर प्रताप राय, दिलीप कुमार, रवि कुमार, नरेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें