आजमगढ़। छात्र-छात्राओं का प्रवेश विद्यालय प्रबंधन द्वारा नहीं लेने के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को आजाद भगत सिंह युवा वाहिनी के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से मिला। पदाधिकारियों सौंपे गए ज्ञापन के संबंध में बताया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालयों में प्रवेश नहीं लिया जा रहा है। जो छात्र-छात्रा प्रवेश परीक्षा देने के बाद चयनित कर लिए गए है, उनका भी प्रवेश नहीं लिया जा रहा है। अगर इस पर रोक नहीं लगी तो बहुत से गरीब छात्र शिक्षा से वंचित हो सकते है। वाहिनी के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जिला प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर हरेंद्र मौर्य, विरेंद्र शर्मा,रविशंकर पांडेय, अवनीश पांडेय, राहुल पांडेय, धर्मवीर मिश्रा, सोनू यादव, राममिका शर्मा, प्रहलाद शर्मा आदि उपस्थित रहे।