फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुल्क वृद्घि को लेकर छात्रों ने किया विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रयागराज विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि को लेकर जनपद के छात्र संगठनों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट भवन के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि पिछले दिनों प्रयागराज विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विश्वविद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के प्रवेश, हॉस्टल सहित अन्य शुल्क में वृद्धि कर दी गई है। इस विद्यालय में पूर्वांचल के गरीब व मध्य वर्ग परिवार की छात्र-छात्राएं पढ़ती हैं। इतनी अधिक मात्रा में शुल्क वृद्धि किए जाने से उन सभी गरीब व मध्यम परिवार के छात्र-छात्राओं की शिक्षा बाधित होगी।
मांग की कि प्रयागराज विश्वविद्यालय कि बढ़ाई गई शुल्क को वापस किया जाए। इस अवसर पर सतीश कुमार यादव, विमला यादव, हरिकेश यादव, सारिक खान, संजय निषाद, तरूण यादव, दिवाकर मौर्य, आनंद यादव व अंकित मौर्य सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें