अंबारी। कोरोना वैक्सीन के प्रति चल रहे जागरुकता अभियान का असर लोगों में तेजी से असर कर रहा है। किशोरों में वैक्सीन के प्रति उत्साह सबसे अधिक देखा जा रहा है। 12 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों को फूलपुर तहसील क्षेत्र के स्कूलों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीका लगाया जा रहा है। कंपोजिट इंग्लिश मीडियम स्कूल अंबारी में कोरोना की वैक्सीन की प्रथम डोज एएनएम संध्या कन्नौजिया द्वारा लगाया गया। सोमवार को जैसे ही एएनएम संध्या कन्नौजिया कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज लगाने के लिए विद्यालय पर पहुंची तो बच्चों ने उत्साह के साथ प्रथम डोज लगवाया। एएनएम ने बताया कि 12 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों को कोरोना रोधी वैक्सीन निशुल्क लगायी जा रही है। शिक्षकों के सहयोग से 30 छात्र-छात्राओ का वैक्सीनेशन किया गया है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजेश यादव, मधुसूदन यादव, मो शाहिद, भारद्वाज सिंह यादव, प्रतिमा, जितेंद्र आदि शिक्षकों ने अपना सहयोग दिया।