मदरसा इस्लामिया अरबिया बैतुल उलूम में हिफ्ज के नौ छात्रों ने बुधवार को कुरान पूरा किया। कार्यक्रम में उनकी दस्तारबंदी करते हुए उन्हें इनामात तकसीम किए गए। हिफ्ज के छात्र मुहम्मद नाजिर डेमरी ने हाफिज फैजान अहमद की निगरानी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुफ्ती मुहम्मद अहमदुल्लाह फूलपूरी ने साइकिल देकर सम्माानित किया। इसके अलावा अब्दुर्रहमान, मुहम्मद वामिक, मुहम्मद उमैर, मुहम्मद अशहद, मुहम्मद इरफान, मुहम्मद इसहाक गौरी, मुहम्मद उमैर, मुहम्मद उमैर ने भी कुरआन सुनाया था। सभी को पुरस्कृत किया गया। मुफ्ती मुहम्मद अहमदुल्लाह फूलपुरी ने कहा कि अध्यापकों की सौ फीसद हाजिरी से छात्रों की तालीम में इजाफा होता है। छात्रों की मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।
इस अवसर पर मौलाना जमाल अनवर, मुफ्ती मुहम्मद अजवदुल्लाह फूलपूरी, हाफिज फैजान अहमद, हाफिज अनीस अहमद, हाफिज जुनैद अहमद आदि मौजूद थे। निजामत मौलाना महबूब आलम कासमी ने किया।