श्री दुर्गा जी पीजी कालेज की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन देजे जाते छात्र।
- फोटो : AZAMGARH
33 छाआजमगढ़। श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर के पूर्व महामंत्री सुमित सिंह और अभिषेक सिंह ने सत्र 2019-20 में बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के प्रवेश में मेरिट के छात्रों की उपेक्षा कर 33 फर्जी प्रवेश किए जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को डीएम को पत्रक सौंपा। मांग की कि मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बताया कि निर्वतमान मंडलायुक्त को 11 दिसंबर 2019 को मामले की जांच कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया था। मंडलायुक्त ने इस मामले की जांच अपर आयुक्त प्रशासन को सौंपी थी। जो जांच आख्या सौंपी गई उसमें बताया गया कि बीएससी कृषि प्रथम वर्ष में 160 सीट के सापेक्ष मेरिट के आधार पर 122 का प्रवेश लिया गया जबकि कुल 155 का बीएससी कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया गया है। जांच में यह स्पष्ट पाया गया कि 33 जिन छात्रों का प्रवेश लिया गया उनकी मेरिट कम थी। अपर आयुक्त प्रशासन जांच में अनियमितता पाई थी। 15 फरवरी को जनसुनवाई के दौरान अपर आयुक्त ने डीएम को निर्देशित किया कि महाविद्यालय में बीएससी कृषि के प्रथम वर्ष के प्रवेश में धांधली हुई है और यह भी स्पष्ट हो गया है कि कम मेरिट के छात्रों को अनुचित लाभ लेकर प्रवेश दिया गया है जब मानकों की उपेक्षा करके मेरिट के छात्रों को प्रवेश से वंचित किया गया है। अभिषेक सिंह और सुमित सिंह ने कहा कि अगर मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती है तो छात्र आंदोलन करेंगे।