फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्कूल जा रहे छात्र को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली के कंजहित बाजार के पास नेशनल हाईवे 233 पर वृहस्पतिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। आई कार्ड से मृतक की पहचान हुई। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को लोगो ने दौड़ा कर पकड़ लिया। घटना से गुस्साए लोगों ने लगभग एक घंटे तक मौके पर सड़क जाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों को गमनागमन ठप हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। तब जाकर जाम समाप्त करवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देवगांव थाना क्षेत्र के कंजहित निवासी अमन कुमार (15) उर्फ वीर कुमार सुबह लगभग आठ बजे साइकिल से स्कूल जा रहा था। अभी वह नेशनल हाईवे कंजहित बाजार के पास ही पहुंचा था कि ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र के आईडी कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई। मृत छात्र डीपीएस इंग्लिश स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र था।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रक को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर ही शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। घटना की जानकारी होते ही देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मोर्चरी भेजवा दिया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने लोगों द्वारा पकड़े गए ट्रक को अपनी कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें