क्षेत्र के मदरसा इसलाही में मंगलवार को अब्दुल रहमान नासिर इस्लाही पर लिखी गई पुस्तक सख्त और शख्सियत का विमोचन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अब्दुल रहमान नासिर समय के बेहद पाबंद थे। अलीगढ़ मुस्लिम विवि के अरबी विभाग के प्रो डॉ अबू सुफियान अहमद इस्लाही द्वारा अब्दुल रहमान नासिर इस्लाही पर उक्त पुस्तक लिखी गई है। प्रो अबु सुफियान इस्लाही ने कहा कि अब्दुल रहमान समय के इतने पाबंद थे कि बहुत से लोग उन्हें समय पालन के उदाहरण के रूप में देखते थे। उनके जीवन का पूरा ध्यान मदरसा अल-इस्लाह के निर्माण और विकास पर केंद्रित था। शिब्ली पीजी कॉलेज में इतिहास विभाग के प्रभारी डॉ अलाउद्दीन इस्लाही ने भी विचार रखे।अध्यक्षता डॉ फखरुल इस्लाम इस्लाही व संचालन मौलाना सरफराज अहमद इस्लाही ने किया। इस दौरान डॉ मुहम्मद अरशद इस्लाही, मौलाना उमर हसन इस्लाही, इरशाद अहमद, रफीक अहमद कुशहा, पूर्व विधायक हाफिज इरशाद, एहसान अहमद आदि मौजूद थे।