फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक, तमंचा-कारतूस संग दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी थाना पुलिस बुधवार की देर रात विश्वकर्मा तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रामपुर रेलवे क्रासिंग की तरफ से आए एक व्यक्ति ने बताया कि क्रासिंग पर दो युवक बाइक से खड़े है, जिन्होंने उसकी बाइक लूटने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह भाग निकला। इस सूचना पर पुलिस टीम क्रासिंग के पास पहुंची तो बाइक सवार युवक एक बाइक सवार को तमंचा दिखा कर लूटने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को देखते ही वे हुसैनगंज की तरफ भागने लगे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाने से दोनों गिर गए और उठ कर पैदल ही भागने का प्रयास किया। जिन्हें पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम राहुल जायसवाल निवासी स्टेशन मोड़ रानी की सराय व महेश यादव निवासी असौसा थाना मेंहनगर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें