फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चले लाठी-डंडे, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बीते 24 घंटे के भीतर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच स्थानों पर मारपीट की घटनाएं हुई। जिसमें कुल सात लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों में चार महिलाएं व तीन पुरुष शामिल हैं। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी अनूप सिंह पटेल (35) पुत्र स्व. रामगुलाब से गांव के ही एक व्यक्ति से रास्ते की विवाद लेकर शनिवार की शाम करीब चार बजे मारपीट हो गई। इस हादसे में उनकी मां अमरावती देवी (64) भी घायल हो गईं। वहीं छाऊ गांव निवासी नोमानी (30) पुत्र इमरान अहमद से बगल के गांव के कुछ लोगों से मारपीट हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी क्रम जहानागंज थाना क्षेत्र के भुजई गांव निवासी अनीता कुमार (28) से पड़ोसी से पुरानी रंजिश चल रही थी। किसी बात को लेकर शनिवार की रात करीब नौ बजे मारपीट हो गई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी रवि सोनकर (20) पुत्र भोला की दुकान कौड़िया बाजार के पास है। वहां कुछ लोगों से उसकी कहासनी हो गई। इसके बाद वह घर चला गया। रात नौ बजे वह शौच के लिए सिवान में जा रहा था कि कुछ लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के मनचोभा गांव निवासी अनिता यादव (19) पुत्र रामबिलास व उनके पट्टीदार से भूमि विवाद चल रहा था। किसी बात को लेकर शनिवार की शाम कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बवाल बढ़ गया। जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें उनके साथ ही उनकी मां कलमति देवी (40) घायल हो गईं। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें