फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने के लिए भी भी अमृत भारत योजना शुरू की है। इसके तहत अब आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है। इसके तहत स्टेशन का विकास कार्य कराया जाएगा। उक्त बातें बृहस्पतिवार को लवे स्टेशन पर आए सीनियर डीसीएम (सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर) संजीव शर्मा ने कही। संजीव शर्मा ने दोपहर 12 बजे रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म की साफ-सफाई, स्टॉल, स्नान एवं शौचालय सुविधा सहित कई बिंदुओं पर निरीक्षण किया। बताया कि रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया हैं। इसके तहत यात्री सुविधाओं के साथ ही प्लेटफार्मों का विस्तार करना शामिल रहेगा। साथ ही स्टेशन पर साफ-सफाई और ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विशाल कुमार, स्टेशन अधीक्षक दान बहादुर सिंह, प्रदीप कुमार, टीईटी शमशेर बहादुर, विजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें