फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विद्यालयों में अगले सप्ताह से स्पोर्टस फार स्कूल कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में खेलों की स्थिति सुदृढ़ करने और विद्यालयों में खेल संस्कृति विकसित करने के लिए इस महीने के दूसरे सप्ताह से स्पोर्ट्स फॉर स्कूल (एसफॉरएस) कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) व बेसिक शिक्षा अधिकारी को सर्कुलर जारी कर दिया गया है। सर्कुलर में कहा गया है कि स्पोर्ट्स फॉर स्कूल के सफल आयोजन के लिए विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाना है। मसलन छात्र-छात्राओं को शारीरिक गतिविधियों तथा खेलों से जोड़ने से लेकर जिले के प्रत्येक विद्यालय से टीमों का गठन कर उनमें प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। खेल संसाधनों की व्यवस्था होगी। खेलकूद में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जिन्हें राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न खेलों को बेसिक एवं माध्यिमक शिक्षा विभाग अन्य विभागों मसलन खेलकूद विभाग, नेहरू युवा केन्द्र व युवा कल्याण विभाग तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) एवं अन्य स्वयं सेवा संस्थाओं के साथ समन्वय कर तीन चरणों में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें