फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांति दौड़ में अनुज, करन, इंद्रमणि ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर। मदारपुर गांव में रविवार को क्रांति दौड़ प्रतियोगिता हुई। खराब मौसम पर भी उत्साह भारी पड़ा। युवाओं ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बालिकाएं भी पीछे नहीं रहीं। 1600 मीटर दौड़ में अनुज यादव प्रथम, राकेश द्वितीय, सोनू तृतीय, राजू चतुर्थ और शुभम यादव पांचवें स्थान पर रहे। 1000 मीटर दौड़ में करन कुमार प्रथम, सर्वेश कुमार द्वितीय, राकेश पाल तृतीय, मंजीत कुमार चतुर्थ, विकास यादव पांचवें और उमेश पाल छठे स्थान पर रहे। 400 मीटर की दौड़ में इंद्रमणि प्रथम, दीपक द्वितीय, मोहित तृतीय, मयंक यादव चतुर्थ, स्मृति पांचवें व माधुरी छठे स्थान पर रहीं। शुभारंभ भाजपा गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार राय और लालगंज के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रथम आए विजेताओं को पुरस्कार का वितरण किया। शेष विजेताओं को तहबरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक देवानंद ने पुरस्कार वितरित किया। विनोद कुमार राय ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि खेल विकास का वह सोपान है। इसके माध्यम से इच्छित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान भाजपा मंडल तहबरपुर अध्यक्ष आशुतोष कुमार राय, दुर्गा चौबे, सर्वेश राय, दीपू पण्डित आदि मौजूद रहे। आयोजक रविकुमार यादव, धीरेंद्र, विशाल, सुगंध, संदीप यादव ने सबका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें