फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घोसी उपचुनाव में जीत पर सपाजन खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की रिकॉर्ड मतों से जीत को लेकर शुक्रवार को सपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। शाम को पार्टी कार्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

हवलदार यादव ने कहा कि यह जीत सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री के नीतियों व नेतृत्व की जीत है। मोदी व मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ की जन विरोधी नीतियों, कमर तोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार की प्रकाष्ठा व ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर जनता भाजपा को नकार रही है। ऐसी सरकार को जनता बदलना चाह रही है।
कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को हटाकर इंडिया मोर्चा की प्रबल बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को मेहनत के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान शिवनारायण सिंह बाबा, अशोक यादव, विरेंद्र यादव, संतोष कुमार गौतम, विवेक सिंह, राजेश गेलवारा, शेरा सगड़ी, संतोष यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें