फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सपा प्रवक्ता बोले - भाजपा में नारी शोषण चरम पर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। हरिऔध कला भवन में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में में भाजपा महिला मोर्चा की एक पदाधिकारी की तरफ से शोषण का आरोप लगाने के मामले सपा ने भाजपा पर निशाना साधा है। कहा कि भाजपा में नारी का शोषण चरम पर है। इसी कारण से तो भाजपा की ही एक पदाधिकारी महिला ने इतना गंभीर आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अशोक यादव ने कहा कि महिला पदाधिकारी के आरोपों ने न केवल कार्यक्रम को विचलित किया बल्कि पार्टी के अंदर महिलाओं की स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा नारी सम्मान के नारे केवल दिखावा हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे नारे पूरी तरह भ्रामक और खोखले साबित हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि एनसीआरबी के ताजा आंकड़े भी यह दर्शाते हैं कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में उत्तर प्रदेश नंबर वन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें