फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: थाने में पहुंचे एसपी ने नई धाराओं पर पूछे सवाल, जवाब से हुए संतुष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने सोमवार की देर शाम जीयनपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। थाने पर विशेष रूप से साफ-सफाई व फाइलों के रखरखाव के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नए कानूनों की धाराओं को लेकर पुलिसकर्मियों से कई सवाल पूछे। जवाब से संतुष्ट भी नजर आए। कहा कि सभी लोग संशोधन किए गए धाराओं की पूरी जानकारी रखें। उन्होंने कहा कि अब नए कानून की तहत ही मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। कोई भी फरियादी निराश होकर वापस न लौटे। सभी की फरियाद सुनी जाए और कार्रवाई की जाए। महिला हेल्पडेस्क, कैंटीन, माल खाना, महिला शौचालय, पुलिस बैरक व चहारदीवारी सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर जानकारी ली। एसपी ने साफ सफाई व फाइलों के रखरखाव के लिए जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय को निर्देश दिए। इस अवसर पर सीओ सगड़ी शुभम तोदी, जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडेय सहित एसआई व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें