भदेवा मझौली में एक उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ओमप्रकाश राजभर का स्वागत करते लोग। संवाद
- फोटो : 1
अतरौलिया। भदेवा मझौली गांव में शनिवार को एक उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि गैस की कोई कमी नहीं है। जिन लोगों ने गैस कनेक्शन लिया है, उन्हें ऑनलाइन बुकिंग करनी होती है। कुछ लोग सरकार को बदनाम करने के लिए गलत अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हापुड़ से लेकर बलिया तक ब्लैक मार्केटिंग के मामलों में सबसे अधिक लोग सपा से जुड़े पकड़े गए हैं। मंत्री राजभर ने कहा कि प्रदेश और जिले के विकास के लिए इस तरह की पहल सराहनीय है। सरकार भी चाहती है कि प्रदेश में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों, ताकि विकास की गति तेज हो सके। पंचायत चुनाव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर जो भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं। एसआईआर, बोर्ड परीक्षाओं और आगामी जनगणना मेें अधिकारी और कर्मचारी व्यस्त हैं, लेकिन चुनाव की प्रक्रिया संविधान के दायरे में तय समय पर ही पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी 75 जिलों के मतपत्र छपकर जिला मुख्यालयों पर पहुंच चुके हैं और 15 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान राम रखवारे प्रजापति, वीरेंद्र सागर, कोपई, निठुरी, निखिल, राम विनय, रामदुलारे, राम फेर सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।