फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने मोमबत्ती जलाकर हाथरस की बेटी को दी श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को सपा द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहे पर स्थित बाबू विश्राम राय की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर हाथरस की बेटी बलात्कार के बाद हत्या के एक वर्ष पूरे होने पर श्रद्घांजलि दी। सपा नेताओं ने कहा कि जिला प्रशासन योगी सरकार के दबाव में रात में ही लाश को परिवार वालों को न देकर जलवा दिया। प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन का यह कृत्य घोर अमानवीय व संवेदनहीन था। उस बेटी को मोमबत्ती जलाकर समाजवादी पार्टी आजमगढ़ ने श्रद्धांजलि दिय। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि योगी सरकार में दलितों व पिछड़ों की बेटियां सुरक्षित नहीं है। रास्ते में चलना दूभर हो गया है। कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गयी हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, महासचिव हरिप्रसाद दुबे, उपाध्यक्ष विवेक सिंह, ओमप्रकाश राय, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व प्रत्याशी जयराम सिंह पटेल, देवनाथ साहू, बबिता चौहान, रामवली प्रधान, प्रेमा यादव, किरन श्रीवास्तव, सपना निषाद, गुड्डी देवी, द्रौपदी पांडेय, जगदीश प्रसाद, अजीत राव, दुर्गेश यादव, राजेश सरोज, नितीश राय, कुणाल मौर्य, संतलाल विश्वकर्मा, वसीम अहमद, वीरेन्द्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें