10 : विकास कार्य का लोकार्पण करते विधान परिषद सदस्य शाह आलम गुड्डू जमाली।- संवाद
लाटघाट। समाजवादी पार्टी के के विधान परिषद सदस्य शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने रविवार को तीन ब्लॉकों में सात विकास कार्याें का लोकार्पण किया। एमएलसी ने जिले की लगभग 78.66 लाख रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। कहा कि जनता के पैसे को जनता को समर्पित करना ही कर्तव्य है। एमएलसी ने जिले के अजमतगढ़, बिलरियागंज और हरैया ब्लॉक में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, नाला, पटिया युक्त नाली और कब्रिस्तान की बाउंड्री आदि का निर्माण कराया। क्षेत्रीय लोगों ने कार्यों के लिए आभार जताया।
00
कहां पर क्या काम
सगड़ी बाजार स्थित कब्रिस्तान की बाउंड्री : 10 लाख (विधायक निधि)
बखालिस बाजार में नाले का निर्माण : 7.81 लाख रुपये
सोनबुजुर्ग गांव में सीसी रोड का निर्माण: 10 लाख रुपये
चांदपट्टी में पटिया युक्त नाली निर्माण : 10 लाख रुपये
करमैनी गांव में सीसी रोड का निर्माण : 9.95 लाख रुपये
रसूलपुर गांव में इंटरलॉकिंग कार्य: 11.69 लाख रुपये
जगमलपुर गांव में इंटरलॉकिंग कार्य: 9.86 लाख रुपये
जोल्हापुर में इंटरलॉकिंग कार्य: 9.35 लाख रुपये