फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सूखी नहरों पर भड़के सपा विधायक, सिंचाई व्यवस्था पर उठाए सवाल

विज्ञापन
केदारपुर त्रिमुहानी नहर का निरीक्षण करते विधायक डॉ. संग्राम यादव। संवाद
विज्ञापन
बूढ़नपुर। अतरौलिया विधानसभा से सपा विधायक डॉ. संग्राम यादव ने केदारपुर त्रिमुहानी नहर सहित क्षेत्र की विभिन्न नहरों का निरीक्षण कर सिंचाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण में अधिकांश नहरें सूखी मिलने तथा कुछ में केवल घुटने तक पानी होने पर उन्होंने चिंता व्यक्त की। विधायक ने कहा कि धान की रोपाई के महत्वपूर्ण समय में नहरों में पर्याप्त पानी उपलब्ध ना होने से किसानों को सिंचाई के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई संकट के साथ-साथ किसानों को उर्वरक की कमी से भी जूझना पड़ रहा है, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। निरीक्षण के दौरान डॉ. संग्राम यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर विफल साबित हुई है। उन्होंने बेरोजगारी, सिंचाई व्यवस्था और उर्वरक संकट जैसे विषयों को प्रमुख समस्याएं बताते हुए इनके समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि अन्नदाता ही परेशान रहेगा तो देश का समुचित विकास संभव नहीं है। साथ ही लोगों से लोकतांत्रिक तरीके से एकजुट होकर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान प्रधान नन्हें यादव, जय मंगल यादव, सूचकुमार यादव, उमेश यादव, गरीब वर्मन, सुरेंद्र निषाद सहित क्षेत्र के अनेक किसान, समर्थक और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें