फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा चकीदी गांव, उत्पीड़न का आरोप लगाया

विज्ञापन
रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकीदी में पुलिस और ग्रामीणों में संर्घष की जानकारी लेते सपा के नेताग - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रानी की सराय के चकीदी गांव पहुंचा। राजभर समाज के महिलाओं व बच्चों पर पुलिस की ओर से किए जा रहे उत्पीड़न की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर, विधायक कल्पनाथ पासवान ने लोगों से बात की। कहा कि पुलिस गरीबों, महिलाओं व बच्चों को लाठियों से मार रही है। गांव छोड़कर लोग भाग गए हैं। महिलाएं व बच्चे हैं। हवलदार यादव ने कहा कि योगी सरकार दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों पर जुल्म कर रही है। रिपोर्ट जाति पूछकर लिखी जाती है। डा.रामदुलार राजभर ने कहा कि राजभर समाज के लोगों के ऊपर हो रहे जुल्म को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजभर समाज के लोग भाजपा का चाल चरित्र समझ चुके हैं। मांग की कि औरतों व छोटे बच्चों पर हो रहे जुल्म को बन्द किया जाए अन्यथा पार्टी आन्दोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें