फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मां की हत्या का आरोपी बेटा 24 घंटे में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। पारिवारिक विवाद में मां की हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को दिन में आरोपी बेटे प्रवण कुमार पांडेय उर्फ मनीष को मुखबिर की सूचना पर सौ शैय्या अस्पताल तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 21 अगस्त को अतरौलिया थाना क्षेत्र के अचलीपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार पांडेय ने थाने में तहरीर दी थी कि उसका सगा भाई प्रवण कुमार पांडेय उर्फ मनीष ने मकान बंटवारे के विवाद में मां विजयकांति देवी पर कुल्हाड़ी से गर्दन और सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण विजयकांति देवी की मौत हो गई। मामले में अतरौलिया थाना प्रभारी मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुट गए। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 22 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे आरोपी प्रवण कुमार को सौ शैय्या अस्पताल तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी पर 2023 में उस पर थाना कप्तानगंज में मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें