फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहेलदेव विवि : तृतीय दीक्षांत समारोह के लिए 71 मेधावियों की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चक्रपानपुर। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय ने तृतीय दीक्षांत समारोह के लिए विभिन्न संकायों, विषयों और पाठ्यक्रमों के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 71 मेधावी छात्र-छात्राओं की अंतिम सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध इस सूची में संबद्ध महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। परीक्षा नियंत्रक आनंद मौर्य ने बताया कि संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के 12, स्नातक के 7 तथा स्नातकोत्तर के 29 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय परिसर के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के 23 छात्र-छात्राओं को भी मेधावी सूची में स्थान मिला है। इन्हें तृतीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक आदि सम्मान प्रदान किए जाएंगे। सूची पर यदि किसी को तथ्यात्मक आपत्ति हो तो 30 को शाम 5 बजे तक आवश्यक प्रमाणों सहित विश्वविद्यालय कार्यालय या coemsdsu.ac.in पर ई-मेल के माध्यम से प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। समय-सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें