फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सेवा के माध्यम से चुकाया जा सकता है समाज का ऋण: दत्तात्रेय होसबोले

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि समाज का ऋण समाजसेवा के माध्यम से ही चुकाया जा सकता है।
विज्ञापन

वह फूलपुर के एलपीजे परिसर में मंगलवार को स्व. शिवप्रसाद जायसवाल एवं उनके भाइयों की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर बोल रहे थे।

पूर्व चेयरमैन स्व. शिवप्रसाद और उनके दो भाइयों, स्व. रामचंद्र एवं डॉ. राम प्रसाद जायसवाल की प्रतिमाओं का अनावरण विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया गया। होसबोले ने आगे कहा कि मुझे इन स्वयंसेवक बंधुओं की प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिला, जिसके लिए मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस नवरात्रि में समाज की मलीनता दूर हो और हम पूर्वजों का पितृ ऋण चुकाएं। शिवप्रसाद जायसवाल ने आपातकाल में संघर्ष किया, जबकि डॉ. राम प्रसाद ने चिकित्सा के क्षेत्र में निशुल्क शिविर आयोजित किए। रामचंद्र जायसवाल ने भी सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता। विशिष्ट अतिथि महंत बालक नाथ जी ने कहा कि जायसवाल बंधुओं ने समाज के उत्थान के लिए परिवार को भी जोड़ा। वे वंदनीय हैं। अध्यक्ष आलोक चक्रवाल ने कहा कि यह दुर्लभ क्षण है, जहां हमें तमाम विभूतियों का सानिध्य मिल रहा है। संप्रदाय ने राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारतीय मजदूर संघ उत्तर मध्य के क्षेत्र के अध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने सभी अतिथियों का परिचय दिया और कहा कि आजमगढ़ का नाम केवल आतंक के कारण नहीं जाना जाना चाहिए, बल्कि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध, राहुल सांकृत्यायन जैसे महान व्यक्तित्वों के कारण भी इसकी पहचान होनी चाहिए। इस कार्यक्रम में आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी के बर्तन और आंबेडकर नगर के उत्पाद वस्त्रों से अतिथियों का स्वागत किया गया। संचालन कामेश्वर पांडेय ने किया, जबकि संयोजक अंशुमान जायसवाल और शालू जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आलोक चक्रवाल (गुरु घासीदास केंद्रीय विवि छत्तीसगढ़), पूर्वांचल विवि के पूर्व कुलपति राजाराम यादव, महाराज सुहेलदेव राज्य विवि के कुलपति प्रदीप शर्मा, चंद्रशेखर सिंह विवि के कुलपति संजीत गुप्ता, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें