समाज को शिक्षा के प्रति ईमानदारी रखनी होगी। तभी समाज अपने हक की लड़ाई लड़ सकेगा। बाबा साहब ने समाज के सभी लोगों को एक बड़ी ताकत दिया हैं। अपने महापुरुषों के बलिदान को याद कीजिए। उक्त बातें पूर्व विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली ने मुबारकपुर विधानसभा के शाहगढ़ क्षेत्र स्थित एक मैरिज हाल में चौहान युवा मंच व अखिल भारतीय चौहान महासभा द्वारा आयोजित जनसभा में कहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी डॉ. विजय प्रताप, हरिशचंद्र गौतम, वीरेंद्र चौहान रहे। उक्त अतिथियों ने संयुक्त रूप से डा. भीम राव अंबेडकर बाबा साहब, सम्राट पृथ्वीराज चौहान एवं मान्यवर काशी राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन कर उन्हे याद किया। पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा कि यह एक विचार गोष्ठी कार्यक्रम है। इसमें समाज को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में भाई चारा बनाए रखे। एक दूसरे की मदद करे तभी इस देश का भला हो सकता हैं।
चौहान युवा मंच के संगठन प्रमुख सुरेंद्र चौहान व अखिल भारतीय चौहान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुधन चौहान एवं मुरली श्याम मनोहर चौहान राष्ट्रीय महासचिव ने एक स्वर में कहा कि अब चौहान समाज बिना अपनी भागीदारी पाए किसी पार्टी को वोट नहीं करेगा। कहा कि जो पार्टी चौहान समाज को भागीदारी देगी चौहान समाज उस पार्टी को वोट और सपोर्ट (समर्थन) करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शत्रुधन सिंह चौहान व संचालन विनोद चौहान ने किया। सुरेंद्र चौहान, श्याम सुंदर चौहान, डा. राजेश चौहान, डा. जय सिंह राजपूत, अब्दुल्लाह, मुरली श्याम मनोहर, जगजीत सिंह टाईगर, संजय सिंह चौहान व आकर्ष कृष्णा सहित आदि उपस्थित थे।
- विकास विश्वकर्मा