फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डेंगू के अब तक 107 मरीज मिले, प्लेटलेट्स की मांग 10 प्रतिशत बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक जिले में डेंगू के 107 मरीज मिल चुके हैं। ज्यादातर मरीज घर में रहकर इलाज करा रहे हैं। डेंगू के मरीज बढ़ने से प्लेटलेट्स की मांग 10 प्रतिशत तक बढ़ गई है। पहले हर माह चार से छह यूनिट प्लेटलेट्स से काम चल जाता था, अब हर रोज तीन से चार यूनिट की मांग है।
विज्ञापन

ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन लगने के बाद से डेंगू, एड्स, बर्न और थैलेसीमिया के मरीजों को जरूरी ब्लड मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो डेंगू के संक्रमण की हालत सामान्य है। वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ. अशोक कुमार यादव का कहना है कि डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स तेजी से घटता है। अगर पहले से कोई बीमारी हो तो प्लेटलेट्स के स्तर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। डेंगू के गंभीर मामलों में प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। प्लेटलेट्स की अधिकतम लाइफ पांच दिनों की होती है, इसलिए प्रयोगशालाएं आमतौर पर रक्त को केवल तभी संसाधित करती हैं जब इसकी आवश्यकता होती है। चिकित्सकों के मुताबिक पिछले एक महीने में प्लेटलेट्स के इस्तेमाल में 10 फीसदी वृद्धि हुई है।

डेंगू इस बार घातक नहीं है। घर पर रहकर भी इलाज से मरीज ठीक हो रहे हैं। इसके कारण मरीजों को प्लेटलेट्स जरूरत नहीं पड़ रही है। कुछ ही मरीजों के जरूरत पड़ रही है। फिर भी मांग 10 प्रतिशत बढ़ी है। इसकी पूर्ति अस्पताल से ही हो जा रही है। चार से छह यूनिट प्लेटलेट्स की हर रोज जरूरत पड़ रही है। - डाॅ. केके राय, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें