आजमगढ़। जनपद में रविवार को चार नये कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रविवार को छह कोरोना संक्रमित को स्वस्थ होने पर उसे डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक कुल 5862 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 5672 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 97 पहुंच गई है। रिकवरी दर 96 फीसद पर है। अभी तक 111 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।