फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पहले दिन नहीं चली साइट, उपभोक्ता दिखे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मुश्त समाधान योजना बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन उपकेंद्रों पर बकाएदार उपभोक्ता सरचार्ज में छूट के लिए पंजीकरण कराते नजर आए। हर उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। वहीं कई जगहों पर साइट न चलने से उपभोक्ता परेशान दिखे, क्योंकि ओटीएस लाभ के लिए उनका पंजीकरण नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

जिले में कुल 6.90 लाख विभिन्न भार के उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग 25 प्रतिशत उपभोक्ता ही अपने बिजली बिलों का भुगतान करते हैं। बाकी 75 प्रतिशत उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का करोड़ों रुपये बकाया चल रहा है। इसमें से कई उपभोक्ताओं पर बकाया के चलते मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। शासन की पहल पर ऊर्जा निगम ने ऐसे उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट दिया है। आठ नवंबर से 31 दिसबंर के बीच ओटीएस का लाभ उठाने के लिए बकाएदार उपभोक्ताओं को पहले पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बुधवार को सरचार्ज में छूट का लाभ उठाने के लिए उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की भीड़ रही, लेकिन बराबर साइट न चलने से उपभोक्ता परेशान दिखे। रेड़हा के अवर अभियंता सोमनाथ भारती ने बताया कि पहले दिन साइड न चलने से कोई पंजीकरण अपलोड नहीं हुआ। फिर भी चार लोगों का रजिस्ट्रेशन रजिस्टर के माध्यम से किया गया।
अभी सूचना उपलब्ध नहीं हो पाई है कि जिले में सरचार्ज में छूट के लिए कितने बकाएदार उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बता पाएंगे। -सुशील कुमार आर्या, अधीक्षण अभियंता प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें