रौनापार थाना क्षेत्र के रामनगर कुकरौछी गांव में शनिवार को बहन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले भाई ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वारदात का कारण मोबाइल पर बात करना बताया जा रहा है। पिता रामकुमार यादव ने तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी सिद्धू उर्फ आलू 22 वर्ष चोरी-छिपे किसी से बात करती थी। कई बार मना किया गया लेकिन वह नहीं मानी। भाई प्रमोद यादव इसी बारे में सिद्धू से पूछताछ रहा था कि दोनों में कहासुनी हो गई। प्रमोद ने तैश में आकर सिद्धू की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस फरार भाई को तलाश कर ही रही थी कि उसने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। प्रमोद ने बताया कि बहन कई बार मना करने के बाद भी बात सुनने को तैयार नहीं हुई तो उसने गुस्से में आकर मार दिया। प्रमोद चंडीगढ़ रहता है। बहन के लिए रिश्ता देखने 27 मई को गोरखपुर गया था। उसकी शादी तय करने वाला था। घर आया तो वह मोबाइल से किसी से बात कर रही थी। पूछने पर बहस करने लगी। एसपी यातायात संजय कुमार ने बताया कि हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रमोद के चार भाई और दो बहने हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता घर पर रहते हैं। माता का पहले ही निधन हो चुका है।