फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के प्रेमी ने ही थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। निजामाबाद थाना क्षेत्र के तमसा नदी में पांच अक्टूबर को उतरायी मिली लाश मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। युवक की हत्या उसके बहन के प्रेमी ने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर की थी। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास युवक का मोबाइल, बाइक के कलपुर्जे और आलाकत्ल भी बरामद किया है।
विज्ञापन

सरायमीर के शेरवां गांव निवासी मो. आसिफ पुत्र मो. अख्तर तीन अक्तूबर को बाइक से ननिहाल जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन वह ननिहाल नहीं पहुंचा। अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद घर वालों ने चार अक्तूबर को युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी।
पांच अक्तूबर को आसिफ की लाश निजामाबाद थाना क्षेत्र में तमसा नदी में उतरायी हुई मिली। शव की दशा देकर परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी। इसपर पुलिस ने गुमशुदगी के मुकदमे में धाराएं बढ़ा कर विवेचना शुरू की। एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया ने बताया विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि युवक की बहन से शैफुर्रहमान का प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

शैफुर्रहमान उस युवती से शादी भी करना चाहता था लेकिन मो. आसिफ व परिवार के अन्य लोग इसके लिए तैयार नहीं थे। इसके चलते सुनियोजित तरीके से मो. आसिफ की हत्या कर शव को तमसा नदी में हाथ-पैर बांध कर फेंक दिया गया था। वहीं आसिफ की बाइक का हर पार्ट अलग-अलग कर बेचने की योजना थी।
शैफुर्रहमान के अलावा इस मामले में कामिल व जरिना का नाम भी प्रकाश में आया है। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार मामले का खुलासा किया। मामले में एक अन्य आरोपी का नाम सामने आ रहा है, वह अभी फरार है। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश में जुटी हुई है। पकड़े गये अभियुक्तों के कब्जे से आलाकत्ल के अलावा युवक की बाइक के पार्ट व मोबाइल बरामद किए गए हैं। फरार अभियुक्त का नाम अर्सलान निवासी शेरवां बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें